श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

त्रिपुरा में ‘शांति समझौते’ पर लगी मुहर, NLFT और ATTF ने किया साइन; गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

पुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस शांति समझौते के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस शांति समझौते के लिए गृहमंत्री सूत्रधार साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उत्तर पूर्व...
Tripura agreement-government-of-india-amit-shah-national-liberation-front-of-tripura-and-all-tripura-tiger-force READ

Tripura Agreement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिती में 4 सितंबर (बुधवार) को भारत सरकार , त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) के प्रतिनिधियों ने त्रिपुरा शांति समझौते के ज्ञापन पर साइन किया। इस समझौते के बाद NLFT ने कहा कि सरकार पर हमें पूरा विश्वास है। इसकी वजह से हम 30 साल का सशस्त्र संघर्ष खत्म कर रहे हैं। हमने अपनी शर्तों को साझा किया और गृहमंत्री पर हमें पूरा विश्वास है।

शांति समझौते पर क्या बोले मुख्यमंत्री माणिक साहा?

इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस शांति समझौते के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस शांति समझौते के लिए गृहमंत्री सूत्रधार साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उत्तर पूर्व में एक दर्जन से ज्यादा शांति समझौते हुए हैं, जिसमें 3 समझौते त्रिपुरा के लिए हैं। त्रिपुरा का भविष्य उज्ज्वल है. हम पीएम मोदी का भी धन्यवाद देते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कही ये बात (Tripura Agreement)

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,” इस समझौते से इन दोनों संगठनों के 328 लोग मुख्यधारा में आएंगे. 250 करोड़ का पैकेज त्रिपुरा के इस इलाके के लिए होगा। इस समझौते की हर बात का पालन किया जाएगा। आज हम सबके लिए गर्व का विषय है कि 35 साल से जो संघर्ष चल रहा था वो खत्म हो गया। यह सब शांति और संवाद के जरिए हो सका है. पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट से दिलों का फासला दूर किया है। अमित शाह ने कहा कि ये समझौता कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि दिलों का मेल है।”

यह भी पढ़ें- MCD Ward Committee Election: AAP के सभी उम्मीदवार करोल बाग-सिटी SP जोन में

क्या है पूरा मामला?

त्रिपुरा के मूल निवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी इसी साल मार्च माह के दौरान TIPRA मोथा, त्रिपुरा और केंद्र सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।एक आधिकारिक बयान के अनुसार समझौते के तहत त्रिपुरा के मूल निवासियों के इतिहास, भूमि, राजनीतिक अधिकारों, आर्थिक विकास, पहचान, संस्कृति और भाषा से संबंधित सभी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने पर सहमति व्यक्त की गई थी।

इस दौरान अमित शाह ने कहा था कि मैं त्रिपुरा के सभी हितधारकों को आश्वस्त करता हूं कि अब आपको अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। भारत सरकार आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए तंत्र बनाने में दो कदम आगे रहेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज