Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाह की सभा में अदिति सिंह की चुप्पी से उठे सवाल, क्या कोई बड़ी वजह है?

ADITI SINGH | AMIT SHAH | BJP | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पास होने के लिए भाजपा जमकर चुनाव प्रचार और रैलियां कर रही है। ऐसे में भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह का जनसभा में चुप रहना पार्टी पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर सदर विधायक की पोस्ट ने सियासी गलियारों की हलचल बढ़ा दी है। अदिति की सदर विधानसभा में अच्छी पकड़ है। यही कारण है कि वह चुनावी रण में भाजपा की एक मजबूत सिपाही हैं।

अदिति की चुप्पी ने खड़े किए सवाल

भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर नुस्खा आजमा रही है। पार्टी ने राज्यमंत्री दिनेश सिंह को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं सदर विधायक अदिति सिंह पर भी भरोसा जताया है, लेकिन एक जनसभा के दौरान उनकी चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में अदिति का दबदबा है। भाजपा भी किसी भी हाल में यहां कमान हासिल करना चाहती है। ऐसे में सदर विधायक की चुप्पी से पार्टी को चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता हैं।

एक्स पर किया पोस्ट

रविवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण जनसभा थी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, मंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। जनसभा में अदिति सिंह अपनी मां के साथ पहुंची थीं। सभा में अदिति की चुप्पी ने पार्टी के साथ उनकी नाराजगी को जाहिर किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी एक पोस्ट ने सनसनी मचा दी, जिसमें उन्होंने लिखा था- उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं

शाह की जनसभा में शामिल हुई थीं अदिति

रविवार को जीआईसी मैदान में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। सभा में अदिति सिंह अपनी मां और अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह के साथ पहुंचीं। यहां गौर करने वाली बात ये थी कि मंच पर मौजूद नेता उनसे गर्मजोशी के साथ नहीं मिले। उन्हें मंच से संबोधन करने के लिए भी नहीं बोला गया। हालांकि, अमित शाह ने मंच से उनका नाम लिया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के रणनीतिकार अदिति से बातचीत तो करना चाहते हैं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह पीछे हट रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा