Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL की इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़, निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Rahul Dravid Rajasthan Royals Head Coach: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ रहे हैं।
Rahul Dravid Rajasthan Royals Head Coach

Rahul Dravid Rajasthan Royals Head Coach: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ रहे हैं। राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच बनाया गया है। वह आईपीएल 2025 से यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ ने हाल ही में इस फ्रेंचाइजी के साथ एक डील साइन की है। आने वाले मेगा ऑक्शन से पहले वह खिलाड़ियों को रिटेन करने के बारे में भी फ्रेंचाइजी से बात की है।

राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के साथ पुराना नाता रहा है। वह राज्स्थान रॉयल्स टीम के 2012 और 2013 सीजन में कप्तान भी रह चुके हैं। राहुल द्रविड़ 2014 और 2015 में राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ डायरेक्टर और मेंटर के तौर पर काम किया है।

2019 में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड की ज‍िम्मेदारी राहुल द्रविड़ के कंधो पर आई। फिर, साल 2021 में राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली।

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने तीन साल के कोच‍िंग कार्यकाल में राहुल द्रव‍िड़ ने भारतीय टीम को WTC फाइनल 2021 और 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचाया, वहीं 29 जून 2024 को उनकी ही कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप जीता।

रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग संभालेंगे। वहीं कुमार संगकारा जो 2021 से टीम के डायेक्टर क्रिकेट हैं, वह फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: भारत को मिला एक और मेडल, सचिन खिलारे ने दिलाया सिल्वर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड