Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब सुरक्षा परिषद में लगी पाकिस्तान की क्लास

su

भारत अब पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा है. भारत को जहां भी मौका मिल रहा है पाकिस्तान को आईना दिखाने का भारत कोई भी मौका बिल्कुल भी छोड़ नहीं रहा है. अब पाकिस्तान को भारत ने सुरक्षा परिषद में खूब खरी खरी सुनाई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास ली है. भारत की राजदूत रूचिरा कंबोज ने कहा कि देश में सीमा पार से ड्रोन का इस्तेमाल कर अवैध हथियारों की आपूर्ति की जा रही है जो पड़ोसी देश के अधिकारियों की मदद के बिना मुमकिन नहीं है. कंबोज का सीधा इशारा पाकिस्तान की तरफ था. भारत की राजदूत कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर हथियारों और सैन्य उपकरणों का निर्यात, भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ाता है और इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता.

पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद को पोषक रहा है और भारत विरोधी हर संगठन को हर तरह से मदद करता रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय फोरम पर पाकिस्तान इन सबको स्वीकार नहीं करता है. भारत अब चीन और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने लगा है. अभी हाल में ही चीन को भी देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उसकी करतूत के लिए बुरी तरह से लताड़ा था. चीन ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ जगहों के नाम अपने हिसाब से बदल दिए थे तब भारत की तरफ से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग