Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अबु आसिम आजमी को औरंगजेब प्रेम पड़ा भारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Abu Azmi Aurangzeb Controversy: औरंगजेब को हीरो बताने वाला बयान महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को भारी पड़ा है. आजमी को महाराष्ट्र विधान सभा में एकमत से प्रस्ताव पास कर बजट सत्र तक के लिए निलम्बित कर दिया गया. जिसके बाद सफाई देते हुए अबु आसिम आजमी ने कहा कि उन्होंने वही कहा जो इतिहासकारों ने लिखा है. अबु आसिम ने अपने निलंबन पर सवाल भी उठाया है. अबु आज़मी के बयान का विधानसभा में विरोध तो हुआ ही मुंबई की सड़क पर भी आजमी के बयान की निंदा की गई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आजमी के बयान का बचाव किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा की विचारधारा पर सवाल उठाया है. मुगल बादशाह औरंगजेब की छवि एक क्रूर शासक की रही है और जिस तरह से उसने मंदिरों को ढहाया, छ्त्रपति शिवाजी महाराज को कैद किया था और फिर संभाजी महाराज पर धर्म परिवर्तन के लिए जुल्म ढाया उससे महाराष्ट्र ही नही पूरे भारत मे उसके प्रति नफरत का भाव है ऐसे में सपा नेता अबु आसिम ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताकर पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है. आखिर अबु आसिम आजमी को औरंगजेब से इतना प्रेम क्यों है? देखिए ये रिपोर्ट

संबंधित वीडियो

Latest Hindi NEWS​

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड