Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमित शाह और जेपी नड्डा ने की राज्यों की कोर कमेटी से मुलाकात, सीटों पर क्या चर्चा हुई?

Amit Shah and JP Nadda meet with stat core leader

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरी सूची जारी करने को लेकर कई राज्यों के नेताओं के साथ बैठक कर चुकी है। भाजपा ने यूपी में 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी बची हुई सीटों पर लगातार बातचीत चल रही है।

अमित शाह, जेपी नेड्डा ने इन राज्यों की कोर कमेटी की बैठक

उत्तर भारत के राज्यों यूपी, राजस्थान, हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात जैसे पश्चिमी राज्यों के नेताओं के साथ भी बीजेपी की आलाकमान की मीटिंग हुई। इसी फेहरिस्त में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है।

मुख्यमंत्रियों के अलावा बड़े पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

ये प्रदेशों की कोर कमेटी की बैठक थी। योगी के अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मीटिंग का हिस्सा थे। इसके अलावा राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी जैसे मुख्यमंत्री भी मीटिंग का हिस्सा थे। इनके अलावा राज्यों के मुख्य नेताओं ने भी बैठक में भागीदारी की।

यूपी को लेकर दिलचस्पी

बता दें, भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में यूपी की एक भी सीट की घोषणा नहीं की है। इस सूची में महाराष्ट्र और हरियाणा से क्रमशः 20 और 6 प्रत्याशी घोषित किए थे। गुजरात में भी कुछ सीटें बची हैं।

लेकिन सबसे अहम और दिलचस्प यूपी की सीटें हैं जहां पर भाजपा ने पहले दौर में अधिकतर मौजूदा सांसदों को ही टिकट दिया है। लेकिन अब माना जा रहा है कि नए चेहरों पर दांव लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इसके अलावा, यूपी में चार सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनके नामों पर भी बात हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा