Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ

Ram Mandir Donation Row

Ram Mandir Donation Row: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘आस्था से ऊपर धन’ को प्राथमिकता देती है और चेतावनी दी कि भगवान श्री राम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को ‘कभी माफ नहीं करेंगे’।

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा घोटाले पर अखिलेश का BJP पर हमला

आजमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, “लोगों को लंबे समय से यह लगता रहा है कि भाजपा का ध्यान धर्म से ज़्यादा धन पर है। उनके लिए धन ही धर्म है-धन पहले, आस्था बाद में। यह किसी एक व्यक्ति विशेष का मामला नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री अयोध्या के दौरों की संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा करते हैं। क्या उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं थी?… उदाहरण के लिए, सिंधी समुदाय ने आरोप लगाया है कि उन्होंने चांदी, हीरे दान किए थे या गुमनाम भेंटें दी थीं। भगवान श्री राम उन लोगों को कभी क्षमा नहीं करेंगे, जिन्होंने इस तरह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।”

राम मंदिर दान मामले ने पकड़ा तूल, आठ आरोपी जेल भेजे गए

अयोध्या की एक अदालत ने शुक्रवार को राम मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अयोध्या के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय के अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सभी आठ आरोपियों को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें 29 जून को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। (Ram Mandir Donation Row)

आरोपियों से बरामद किए गए कुल 79,85,493 रुपये

CJM ने कहा कि सुभाष को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों से कुल 79,85,493 रुपये बरामद किए गए। सुभाष साजिश में शामिल होने के बावजूद उससे कुछ भी बरामद नहीं हुआ। बाकी आरोपियों से अलग-अलग रकम बरामद की गई। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित विशेष न्यायालय आज कार्यरत नहीं था। आज कार्यदिवस नहीं था। चूंकि आज छुट्टी थी, इसलिए सोमवार तक के लिए रिमांड जारी की गई। इसमें शामिल व्यक्तियों में सरकारी कर्मचारी, सरकार से वेतन पाने वाले लोग और एसबीआई के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें से लगभग पांच या छह लोग एसबीआई से हैं।

आठ आरोपी गिरफ्तार

वर्मा ने कहा कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है – अविनाश शुक्ला, अंकल मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमा शंकर (उर्फ टीनू)। पुलिस ने राम मंदिर में दान की गई धनराशि में कथित वित्तीय हेराफेरी के आरोप में राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। FIR 25 जून को दर्ज की गई थी। यह शिकायत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपियों पर भक्तों द्वारा दान किए गए धन की चोरी, गबन और सुनियोजित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। (Ram Mandir Donation Row)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा