Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंगाल के बाद अब बिहार में भी भड़की हिंसा

cm-nitish-kumar_1644415585

बंगाल के बाद बिहार में भी रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव  के बाद हिंसा भड़क गई है.  बिहार के सासाराम से ये बड़ी खबर आ रही है. सासाराम में दो गुट आमने सामने आ गए, आपस में विवाद हुआ फिर पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ हुई जिससे हिंसा फैल गई. इलाके में तनाव को देखते हुए धारा – 144 लागू कर दी गई है. रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर बंगाल के बाद अब बिहार में भी हिंसा भड़क गई है. सासाराम के कुछ बाजार पूरी तरह से बंद हो गए हैं. पुलिस – प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है. हालांकि प्रशासन का ये कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है. आपको बताते चले रामनवमी के मौके पर कई शहरों से इस तरह की खबरें आ रही है. बंगाल के हावड़ा में भी इस तरह की घटना घटी थी. वहां भी रामनवमी के अवसर पर दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए किसी भी समुदाय को दोष नहीं दिया बल्कि इसके लिए एक पार्टी और पार्टी विशेष की विचारधारा फॉलो करने वाले संगठनों को जिम्मेदार बताया. हालांकि कहा जा रहा है कि अब पश्चिम बंगाल में स्थिति शांतिपूर्ण है. रामनवमी के अवसर पर देश के कई हिस्सों से इस तरह की खबरें सामने आ रही है.

आपको ये भी बता दे कि बिहार के सासाराम में देश के गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी जल्द ही होना है, लेकिन इस घटना के बाद गृहमंत्री का कार्यक्रम तय समय पर हो पायेगा इसमे संदेह है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग