Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MCD Ward Committee Election: AAP के सभी उम्मीदवार करोल बाग-सिटी SP जोन में निर्विरोध जीते

दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
MCD Ward Committee Election| SHRESHTH BHARAT

MCD Ward Committee Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज यानी बुधवार को हुआ। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

AAP और BJP ने चुनाव के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया। MCD के 12 जोन में चुनाव हुआ, जिसमें से 7 में BJP और 5 में AAP को बहुमत मिली है। वहीं, करोल बाग जोन के चेयरमैन पद पर AAP के राकेश जोशी और डिप्टी चेयरमैन के पद पर पार्टी की ज्योति गौतम ने जीत दर्ज की है।

अंकुश नारंग ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर जीते हैं। आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सादिक सिटी एसपी जोन में चेयरमैन पद पर जीते हैं और डिप्टी चेयरमैन के पद पर किरण बाला ने जीत दर्ज की है।

करोल बाग से जीते AAP उम्मीदवार

राकेश जोशी (AAP)– चेयरमैन

ज्योति गौतम (AAP)– डिप्टी चेयरमैन  

अंकुश नारंग (AAP)– सदस्य स्थायी समिति

सिटी एसपी जोन से जीते AAP उम्मीदवार

मो. सादिक (AAP)– चेयरमैन

किरण बाला (AAP)– उपाध्यक्ष  

वार्ड समिति से स्थायी समिति के एक सदस्य पूर्दीप सिंह साहनी (AAP) बने।

चुनाव को लेकर क्यों मचा है हल्ला?

दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव (MCD Ward Committee Election) एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे 19 महीने की देरी से हुआ है। इस चुनाव का रिजल्ट यह तय करेगा कि MCD की सबसे ताकतवर बॉडी स्टैंडिंग कमेटी पर किस पार्टी का कब्जा होगा।

Pension Update: ‘अगले महीने से बंद हो जाएगी पेंशन’, सरकार ने जारी किया ये नया अपडेट

बता दें कि स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं। इसमें 12 जोन से 1-1 सदस्य चुने जाते हैं और 6 सदस्यों का चुनाव सदन में करवाया जाता है। एमसीडी से जुड़े सारे फैसले यही कमेटी लेती है। इसलिए स्टैंडिंग कमेटी को मेयर से भी ज्यादा ताकतवर का दर्जा दिया जाता है। यही कारण हैं कि सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को जीतना चाहती हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा