Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जमीन हड़पने वाले दिन अब गए- गृहमंत्री अमित शाह

अमित शाह

भारत के गृह मंत्री ने चीन को कड़ा जवाब दिया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि “अब जमीन हड़पने वाला जमाना चला गया है. आज कोई भी आंख उठाकर हमारे देश की तरफ देख नहीं सकता, सूई की नोंक के बराबर कोई हमारी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता.” केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में आए थे. केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की. किबिथू भारत के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांव है.अमित शाह ने बताया कि 2014 से 2023 के बीच 547 किलोमीटर सीमा पर फेंसिग का काम हुआ है. वहीं सीमा पर 1100 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी हुआ है.

आपको बता दे कि चीन ने कुछ दिन पहले ही अरूणाचल प्रदेश के कुछ जगहों के नाम अपने अनुसार बदल दिए थे. तब भी भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई थी. गृहमंत्री का ऐसे कार्यक्रम में जाने से सेना के साथ साथ स्थानीय निवासियों का हौंसला बढ़ता है वहीं चीन के लिए भी एक कड़ा संदेश जाता है. चीन को इस तरह का संदेश भारत पहले भी देता रहा है लेकिन इस कार्यक्रम और अमित शाह का चीन पर खुलकर हमला करने से चीन तिलमिलाया सा घूम रहा है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही