Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज

Bahraich Leopard Attack

Bahraich Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रामगांव थाना क्षेत्र के हमीरपुर खैरटिया (दुदीपुरवा) गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने अचानक हमला कर वन विभाग के एक कर्मचारी सहित 8 लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Bahraich Leopard Attack: केले के खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला, बचाने पहुंचे लोग भी बने शिकार

घटना सुबह उस समय हुई जब गांव की 40 वर्षीय महिला सालामुन केले के खेत में पत्तियां काट रही थीं। खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर, जब आसपास के ग्रामीण और परिजन उन्हें बचाने दौड़े, तो तेंदुए ने आक्रामक होकर एक-के-बाद-एक अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना लिया।

वन विभाग को सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाने लगी, तब वन्यजीव ने टीम के एक वाचर (राहुल, 21 वर्ष) पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के इस हमले में तीन नाबालिगों और बुजुर्गों सहित कुल 8 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में भर्ती कराया गया। (Bahraich Leopard Attack)

वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर भी हमला, वाचर समेत 8 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सालामुन (40 वर्ष), रहकीम (75 वर्ष) , अफसर (70 वर्ष), सैय्याद खान (24 वर्ष) राहुल (21 वर्ष, वन विभाग वाचर) और तीन अन्य नाबालिग ग्रामीण (जावेद, काशिरुद्दीन और अब्दुल राशिद) के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों की विशेष टीम वन्यजीव वार्ड में सभी घायलों की लगातार निगरानी और इलाज कर रही है।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद तेंदुआ पास के घने गन्ने और केले के खेतों की तरफ भाग निकला। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO सुंदरेशा) के नेतृत्व में वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कई टीमें इलाके की घेराबंदी कर सघन कांबिंग कर रही हैं। तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए रणनीतिक स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। (Bahraich Leopard Attack)

प्रशासन की अपीलवन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

  • खेतों की ओर अकेले या कम संख्या में न जाएं, विशेषकर सुबह और शाम के वक्त।
  • बच्चों को घरों के अंदर सुरक्षित रखें।
  • तेंदुआ दिखने पर खुद उसके सामने जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें, तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचित करें। (Bahraich Leopard Attack)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा