Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अचानक 600 लड़कियां पहुंची AIIMS, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Delhi AIIMS | Health | PCOS | shreshth uttar pradesh |

Delhi AIIMS: आजकल के युवा पिज्जा, मोमोज, बर्गर, नूडल्स बहुत ही चाव से खाना पंसद करते हैं। खासतौर पर यह लड़कियों में अधिक देखा जा रहा है। क्योंकि आजकल घर बैठे यदि बाहर का कुछ खाने का मन है तो उसे घर बैठे ही आसानी से मंगाया जा सकता है। सबकुछ फोन पर ही उपलब्ध है, घर बैठे फोन से ही अपनी मनपंसद चीज को कुछ ही मिनटों में डोमिनोज, स्वीगी, जोमेटो से मंगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जो चीज आप चाव के साथ खा रहे हैं, वो आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है। खासतौर पर लड़कियों के लिए ज्यादा हानिकारक है।

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर शायद आप दंग रह जाए। दरअसल, दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में 600 लड़कियां इलाज के लिए पहुंची हैं, जो एक ही परेशानी से जूझ रही हैं। AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गायनेकॉलोजी एंड ओब्‍टेट्रिक्‍स में इलाज के लिए पहुंचीं इन लड़कियों की समस्या एक जैसी थी और वो थी बच्चे पैदा न होना। इनमें ज्‍यादातर लड़कियां 28 से 35 साल की थीं। डॉक्‍टरों के मुताबिक, जब इन महिलाओं के टेस्ट किए गए तो इनके भोजन में पोषण की जगह जंक फूड का सेवन ज्‍यादा मिला था, जिसकी वजह से ये लड़कियां ओबेसिटी और PCOS की परेशानी से ग्रस्त थीं। इसी कारण कंसीव करने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा था।

एम्‍स के इनफर्टिलिटी डॉक्‍टर और गायनेकॉलोजिस्‍ट के मुताबिक, भारतीय लड़कियों में पॉलिसिस्‍टक ओवरी सिंड्रोम इतना कॉमन हो गया है कि देश की करीब 30% नए उम्र की लड़कियां इससे पीड़‍ित हैं। इसी के कारण उन्‍हें कंसीव करने में परेशानियां हो रही हैं। जंक फूड की वजह से वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण पीसीओएस जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। पीसीओएस भी इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण है।

क्या होता है PCOS ?

PCOS में लड़कियों को पीरियड्स अनियमित रूप से आना शुरू हो जाते हैं या फिर आपके पीरियड्स कई दिनों तक चल सकते हैं। इसके अलावा अन्‍य पीरियड संबंधी दिक्‍कतें होने लगती हैं। आपके शरीर में एण्ड्रोजन नामक हार्मोन की मात्रा भी बहुत अधिक हो सकती है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक ऐसी हार्मोनल स्थिति है जो महिला प्रजनन अंगों को प्रभावित करती है। यह प्रत्येक 10 महिलाओं में से लगभग 1 को प्रभावित करता है। ऐसे में जिन्‍हें पीसीओएस की बीमारी है और वे बच्‍चे पैदा करना चाहती हैं तो सबसे पहले इस बीमारी को ठीक करना जरूरी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट