Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैंसर से बचाता है यह चमत्कारी फल, जानें इसके फायदे

भीषण पड़ रही इस गर्मियों के दौर में लेसवा एक ऐसा छोटा फल है, जो आपको कई बीमारियों से बड़ी आसानी से बचाता है। लेसवे को लसोड़ा भी कहा जाता है। लसोड़ा सिर्फ गर्मी के मई -जून महीने में ही आता है।
ayurvedic fruit| health| health news| shreshth bharat

Ayurvedic Fruits: भारत में ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जो हमें चमत्कारिक रूप से बहुत से बीमारियों से बचाती हैं। इन आयुर्वेदिक फल और सब्जियों को कई बीमारियों का रामबाण इलाज भी माना जाता है। एक ऐसे ही फल के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। भीषण पड़ रही इस गर्मियों के दौर में लेसवा एक ऐसा छोटा फल है, जो आपको कई बीमारियों से बड़ी आसानी से बचाता है। लेसवे को लसोड़ा भी कहा जाता है। लसोड़ा सिर्फ गर्मी के मई -जून महीने में ही आता है। इसे फल और सब्जी दोनों के रूप में खाया जा सकता है।

कच्चे लेसवे का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। फिर पक जाने के बाद यह मीठा, चिपचिपा रसीला फल बन जाता है। इसका इस्तेमाल अचार बनाने में भी किया जाता है।

लसौड़े खाने के फायदे

लसोड़े में चमत्कारिक आयुर्वेदिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। लेसवा एलर्जी और बीपी के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। इसे एंटी डायबिटीज गुण वाला फल भी कहा जाता है।

लेसवा स्किन डिसीज की समस्याओं को भी दूर करता है। यह दाद, खाज, खुजली जैसी स्किन समस्याओं से आराम दिलाता है।

लेसवा प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन का अच्छा स्रोत होता है। यह शरीर को मजबूत बनाता है और एनर्जी देने में मदद करता है।

लेसवे के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्द ठीक हो जाता है। अल्सर के उपचार के लिए इसे बेहद लाभकारी माना गया है।

इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-एलर्जिक प्रॉपर्टी भी पाई जाती हैं।

यह भी पढ़े- गर्मियों में Diabetes के मरीज खाए ये फल, नहीं बढ़ेगा सुगर लेवल, गर्मी से भी मिलेगी राहत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग