Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सावधान! AC से होते हैं ये नुकसान, फैलती हैं बीमारियां जानकर हो जाएंगे हैरान

AC से होने वाली बीमारी से बचने के लिए हमें AC का समय-समय पर फिल्टर बदलना चाहिए। घर की खिड़कियों को खोलकर ताजी हवा को अंदर आना चाहिए...
Use of Air condition disadvantages-many-diseases-occur read here in detail

Use of Air condition: देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा चुका है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और AC का सहारा लेते हैं। लेकिन AC का इस्तेमाल करना घातक हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि AC से निकलने वाले सूक्ष्म कण शरीर को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ घंटों के लिए AC में (Use of Air condition) रहने से शरीर पर ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन अगर आप लंबे समय तक AC में रहते हैं तो आपको कई गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। AC हमारे शरीर के लिए कितनी नुकसान दायक होती है, आइये जानते हैं 8 प्वॉइंट्स में…

  1. AC की वजह से हमें सर्दी, खांसी हो सकती हैं। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा वक्त एसी में रहने की वजह से स्किन की बीमारी भी हो सकती हैं।
  2. AC का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से रूम की नमी गायब होने लगती है। नमी गायब होने की वजह से हमारी स्किन में तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है। इसी वजह से शरीर में पानी की कमी के कारण चक्कर जैसी परेशानी होना शुरू हो जाती है।
  3. AC के ज्यादा उपयोग करने से हमारी आंखों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। उसके बाद रूम में ड्राईनेस बढ़ने के बाद ड्राई आई की समस्या शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से आंखों में खुजली, जलन और बार-बार पानी आने जैसी समस्या शुरु हो जाती है।
  4. ज्यादा AC का उपयोग करने हमें सांस की बीमारी भी हो जाती है और हर वक्त ब्लॉक नोजल जैसी बीमारी से जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- अगर सुबह-सुबह लेते है चाय के साथ बिस्किट तो हो जाए सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

  1. नियमित रूप से AC का उपयोग करने से सिर दर्द जैसी बीमारी भी हो जाती है। यहां तक बात करें तो इससे माइग्रेन तक के मरीज भी बन सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह तब ट्रिगर करता है जब आपकी AC का फिल्टर गंदा हो जाता है।
  2. जब हम नियमित रूप से AC में रहने लगते है तो हमें ज्यादा धूप बर्दाश्त नहीं होती है। जैसे ही हम AC से बाहर निकलकर धूप में आते हैं तो बैचेनी सी महसूस होने लगती है।
  3. अगर नियमित रूप से AC की सर्विस नहीं हुई है तो आपकी AC में संक्रमण पैदा करने वाले जीव उत्पन्न हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपके शरीर में एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  4. AC से होने वाली बीमारी से बचने के लिए हमें AC का समय-समय पर फिल्टर बदलना चाहिए। घर की खिड़कियों को खोलकर ताजी हवा को अंदर आना चाहिए।

AC से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कुछ उपाय

  1. तापमान को 24°C से 26°C के बीच रखें। बहुत ठंडा तापमान से बचें।
  2. कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में नमी बनी रहे।
  3. AC के एयर फिल्टर को नियमित रूप से बदलते रहें।
  4. AC के वेंट को सीधे शरीर पर न लगने दें।
  5. डीहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीते रहें।
  6. AC में रहते हुए हल्के गर्म कपड़े पहनें।
  7. नियमित व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  8. संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
  9. रोजाना कुछ समय धूप में जरूर बिताएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग