Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल

AI Phuket-Delhi Flight Incident

AI Phuket-Delhi Flight Incident: 4 अगस्त 2026 को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) की ‘पोस्ट-फ्लाइट मेंटेनेंस रिपोर्ट’ से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के अचानक 300 फीट नीचे गिरने से पहले एक मिनट के भीतर तीन हाइड्रोलिक सिस्टम लो-प्रेशर अलर्ट जारी हुए थे, जिसके तुरंत बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया था।

AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में आए खराबी के अलर्ट, तुरंत डिस्कनेक्ट हुआ ऑटोपायलट

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एयरबस ए320नियो विमान (VT-EXO) में तीन स्वतंत्र हाइड्रोलिक सिस्टम (लाल/हरा, नीला और पीला) होते हैं। इस घटना के दौरान बेहद कम समय में इन तीनों प्रणालियों में खराबी के अलर्ट आए। हाइड्रोलिक चेतावनी के तुरंत बाद विमान का ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया, जिसके बाद सह-पायलट (Co-pilot) ने विमान का मैनुअल कंट्रोल अपने हाथ में लिया।

मैनुअल कंट्रोल लेते ही कॉकपिट में अलर्ट, विमान 300 फीट नीचे गिरा

नियंत्रण मैनुअल होते ही कॉकपिट में ‘फ्लाइट कंट्रोल स्टॉल’ का मैसेज दिखा और कुछ इंडिकेटर स्विच भी थोड़ी देर के लिए बंद हो गए। विमान की नोज अचानक ऊपर उठने लगी। स्थिति संभालने के लिए पायलट ने जब विमान की नोज को नीचे दबाने का प्रयास किया, तो विमान अचानक बेहद तेज गति से लगभग 300 फीट नीचे गिर गया। उड़ान विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। इस अचानक आए झटके के कारण विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई और 17 लोग (13 यात्री और 4 केबिन क्रू) घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली में लैंडिंग के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। (AI Phuket-Delhi Flight Incident)

लैंडिंग के बाद कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, जांच तक दोनों पायलट ड्यूटी से हटाए गए

रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली में लैंडिंग के बाद पायलट का डोप टेस्ट भी कथित तौर पर पॉजिटिव आया है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट (डोप टेस्ट) किया गया, तो कैप्टन की शुरुआती स्क्रीनिंग “नॉट नेगेटिव” आई।

इसके बाद कैप्टन के ब्लड और यूरिन सैंपल को लैब भेजा गया। कन्फर्मेटरी (पुष्टि) रिपोर्ट में यह पूरी तरह साफ हो गया कि कैप्टन ने मारिजुआना (गांजा) का सेवन किया था। विमान उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर का टेस्ट पूरी तरह क्लियर (नेगेटिव) रहा। जांच पूरी होने तक एयर इंडिया ने दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी (रोस्टर) से हटा दिया है। (AI Phuket-Delhi Flight Incident)

AAIB-DGCA की गंभीर दुर्घटना के तौर पर जांच

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस मामले की ‘गंभीर दुर्घटना’ के रूप में जांच कर रहे हैं। विमान निर्माता कंपनी Airbus और फ्रांस की विमानन सुरक्षा जांच संस्था (BEA) की टीमें भी इस तकनीकी खराबी की जांच में मदद के लिए भारत आ रही हैं। (AI Phuket-Delhi Flight Incident)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा