Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रात के डिनर में भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना वजन हो जाएगा काबू से बाहर

Weight Loss Mistakes: दरअसल, ज्यादातर लोग रात के समय डिनर (Dinner) में गलती से उन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो उनके मोटापे को बढ़ाता...
Weight Loss Mistakes:

Weight Loss Mistakes: हमारे शरीर का बढ़ता वजन कई परेशानियों का सबब बन जाता है। बढ़ते वजन के कारण लोगों को चलने से लेकर बैठने तक, हर चीज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते वजन का एक मुख्य कारण हमारी गलत लाइफस्टाइल और बुरी डाइट है। हम दिन में बाहर का खाना खा लेते हैं और रात का डिनर घर पर करना पसंद करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि डिनर में की गई ये गलतियां आपके वजन को बहुत बढ़ा सकती हैं। दरअसल, ज्यादातर लोग रात के समय डिनर (Dinner) में गलती से उन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो उनके मोटापे को बढ़ाता है।

एक्सपर्टस का मानना है कि हमारा डिनर हल्का, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सके। अगर डिनर में भारी और फैट बढ़ाने वाले फूड्स खायेंगे तो आपका पेट निकलना शुरू हो जाता है और मोटापा घेरने लगता है। इस लेख में हम उन्हीं गलतियों के बारे में आपको बताएंगे।

एक ही जैसा खाना

कई बार लोग एक ही तरह का खाना रोजाना खाने लगते हैं। इससे शुरूआत में तो वजन कम होता है, लेकिन इससे मोनोटोनस डाइट यानी एक ही तरह की डाइट वजन घटाने के बजाय वजन बढ़ाने का काम भी करने लगती है। चाहे फिर वो हल्का खाना हो या फिर एक ही तरह की सब्जी (Weight Loss Mistakes)। इसीलिए एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि वजन घटाने के लिए लोगों को अलग-अलग तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा मीठा

जरूरत से ज्यादा मीठा आपके वजन को बढ़ाने (Weight Gain) का एक मुख्य कारण है। रात के खाने के पहले या बाद में मीठा खाने से बचें।

जंक फूड

अगर आप डिनर में नूडल्स तो कभी सैंडविच या पास्ता खाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप जंक फूड से दूर रहें।

यह भी पढ़ें- सावधान! ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीना हो सकता है खतरनाक, जरूर पढ़ें ये खबर…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड