Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोरोना ने फिर बजाई खतरे की घंटी

कोरोना

भारत के लिए एक बेहद बुरी खबर है, भारत में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. भारत में कोविड के 1890 नए मामले सामने आए है. ये खबर भारत के लिहाज से बहुत ही बुरी है. भारत अभी भी कोरोना के झटके से पूरी तरह से ऊबर नहीं पाया है. ये जो 1890 नए मामले सामने आए है ये पिछले 149 दिनों में सबसे अधिक हैं. अब कोविड – 19 के एक्टिव केसों की संख्या 9433 हो गई है. गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना से दो दो मौत भी पिछले 24 घंटे में हुई है. भारत के लिए ये दिन खतरे की घंटी है, ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. पिछले साल अक्टूबर में इससे ज्यादा 2208 मामले सामने आए थे.

देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत है. ये आंकड़े चिंता का विषय है. राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को इसके लिए ठोस रणनीति बनाने और आवश्यक कदम उठाने होंगे. देश कोरोना की तीन लहर झेल चुका है. देश अभी भी कोरोना के नुकसान से पूरी तरह से ऊबर भी नहीं पाया है और ये खबरें एक बार फिर उस दौर की याद दिलाना शुरू कर देती जब पूरे देश में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ था. सरकारों के साथ साथ आम जनता को भी अब अपनी तरफ से जरूरी कदम उठाने होंगे और जो भी सावधानी बरती जा सकती है वो बरतनी होगी

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग