Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सड़कें धंसी, घर और बिजली लाइनें… भूस्खलन से इस राज्य में मची तबाही

Landslide in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से जमकर तबाही हुई है। सड़कें धंस गई हैं, जबकि घर और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
landslide in jammu and kashmir

Landslide in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन से जमकर तबाही हुई है। यहां के पेरनोट गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़कें, घर और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों को पंचायत घर में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन उनकी देखभाल कर रहा है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के काम में जुटा हुआ है।

हाईअलर्ट पर प्रशासन

पंचायत घर में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं और भोजन उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लैंड स्लाइड की वजह से मकानों में दरारें पड़ गई हैं। सड़कें भी धंस गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

भूस्खलन से 50-55 परिवार प्रभावित

रामबन के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर वरुणजीत सिंह चरक ने बताया कि भूस्खलन की वजह से 50-55 परिवार प्रभावित हुए हैं । एक किमी के दायरे में सभी घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें से कुछ पूरी तरह से, जबकि कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

तीन टीवी टावरों को पहुंचा नुकसान

वरुणजीत सिंह चरक ने बताया कि हमारी त्वरित कार्रवाई और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की मदद से परिवारों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय स्वयंसेवक हमारी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से तीन टीवी टावरों को नुकसान पहुंचा है। चौथे टावर को भी नुकसान हो सकता है।

बारिश के कारण बेकार हुआ आश्रय

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भूस्खलन से कृषि, बागवानी और संबद्ध गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। हमने एक अस्थायी आश्रय बनाया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह बेकार हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने संबंधित विभागों से यहां आकर इस आपदा के कारणों का अध्ययन करने का अनुरोध किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार