Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हेलीकॉप्टर पर चढ़ने में ममता बनर्जी चोटिल, प्रचार करने दुर्गापुर पहुंची थी CM

mama

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर से चोटिल हो गईं हैं। ममता दुर्गापुर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। यहां हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर स्लिप हो गया। इससे पहले बंगाल की सीएम 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आने से काफी खून बह गया था। इसके बाद ममता बनर्जी को SSKM हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें कुछ टांके भी लगे थे।

पहले भी ममता को आ चुकी हैं चोटें

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चोट लगने से घायल हुई हों। इससे पहले भी ममता बनर्जी चुनाव के वक्त कई बार घायल हो चुकी हैं। बीते साल विदेश यात्रा के दौरान 27 जून, उन्हें बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसी घुटने में इस साल की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते समय भी चोट लगी थी। इसके बाद उनकी जांच SSKM अस्पताल में की गई, जिसमें बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट की जानकारी पता चली थी। उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था। हालांकि डॉक्टर्स ने ममता को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

विधानसभा चुनाव में व्हीलचेयर पर किया था प्रचार
साल 2021 में 10 मार्च को ममता बनर्जी नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हो गई थीं। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें तीन दिन तक रुकना पड़ा था। पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता ने पूरा विधानसभा चुनाव प्रचार व्हीलचेयर पर ही बैठकर किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’