श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hurun List 2024: अंबानी को पछाड़ अदाणी बनें सबसे अमीर व्यक्ति, देखें लिस्ट

Hurun List 2024: इस हुरुन लिस्ट 2024 के अनुसार भारत में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी ने पहला स्थान हासिल किया है और संपत्ति में 95% का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Hurun List 2024

Hurun List 2024: हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद की रिपोर्ट्स के अनुसार भारत एशिया के धन सृजन देशों में उभरा है। हुरुन के मुताबिक, चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की कमी देखी गई है, तो वहीं भारत में इसमें 29% की वृद्धि हुई और इसी के साथ अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंची हैं।

वहीं, इस हुरुन लिस्ट 2024 के अनुसार भारत में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी ने पहला स्थान हासिल किया है और संपत्ति में 95% का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। HCL टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और उनका परिवार 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

ये भी पढ़ें- असम: मुस्लिम विवाह और तलाक कानून को खत्म करने वाला विधेयक पारित

शाहरुख खान इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के बादशाह शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के दम पर 7,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एंट्री ली है। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य स्टारों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें जूही चावला और उनका परिवार, रितिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

शाहरुख खान और परिवार- 7,300 करोड़ रुपये

जूही चावला और परिवार- 4,600 करोड़ रुपये

रितिक रोशन- 2,000 करोड़ रुपये

करण जौहर- 1,400 करोड़ रुपये

अमिताभ बच्चन और परिवार- 1,600 करोड़ रुपये

पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो छह व्यक्ति लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इस सूची में पहला स्थान गौतम अदाणी और उनके परिवार का आता है। इसके बाद मुकेश अंबानी परिवार, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार और राधाकिशन दमानी और परिवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह को लगा झटका, यौन उत्पीड़न केस में नहीं मिली राहत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज