Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखीमपुर खीरी की लवली के सपनों को पंख देंगे गौतम अदाणी…

Gautam Adani | Adani Foundation | Adani Group | Lovely

Gautam Adani: अदाणी ग्रुप ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में एक बच्ची की मदद करने का फैसला किया है। बच्ची का नाम लवली है। बच्ची का बायां पैर और हाथ बचपन से टेढ़ा है। इससे उसे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिवार बच्ची का इलाज कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके जानकारी दी कि अदाणी फाउंडेशन बच्ची की हर संभव मदद करेगा।

लखीमपुर खीरी के कंधारा गांव की रहने वाली लवली की मां का निधन बचपन में हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली, तो बच्ची दादा-दादी के पास रहने लगी। बच्ची का बांया पैर और हाथ दोनों ही बचपन में टेढ़े हो गए। परिवार आर्थिक हालत बेहद ही खराब है, वह उस बच्ची का इलाज कराने में असमर्थ हैं।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें लवली के बारे में बताया गया था। लवली के लिए गौतम अदाणी भगवान बनकर आए। उन्होंने एक्स पर यह पोस्ट पढ़ी और अपने X हैंडल से पोस्ट किया, “एक बेटी का बचपन यूं छिन जाना दुखद है। छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता। अदाणी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगा कि लवली को बेहतर इलाज मिले। वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके। हम सब लवली के साथ हैं।”

आपको बता दें कि गौतम अदाणी लगातार लोगों की मदद करते रहते हैं। वह इस घटना के पहले भी कई के लिए फरिश्ता साबित हुए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड