Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बृजभूषण शरण सिंह को लगा झटका, यौन उत्पीड़न केस में नहीं मिली राहत

Brij Bhushan Sharan Singh को Delhi High Court से झटका है। अदालत ने उन्हें यौन उत्पीड़न केस में राहत देने से इनकार कर दिया है।
Brij Bhushan Sharan Singh got a setback from Delhi High Court

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें यौन उत्पीड़न केस में किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है।

हाईकोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के वकील से उनके खिलाफ मामले को खारिज करने के लिए अपनी सभी दलीलों के साथ एक संक्षिप्त नोट जमा करने को कहा है। बृजभूषण की याचिका में उनके खिलाफ इन कार्यवाही को जारी रखने का विरोध करने की मांग की गई है।

ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। उन्होंने मामले में एफआईआर, चार्जशीट और आरोप तय करने से संबंधित ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।

जेल तुम्हारा घर है, अगर हुए बेगाने… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

बृजभूषण शरण सिंह की याचिका में कई महिला पहलवानों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को चुनौती देने की मांग की गई है।

Delhi-NCR में भारी बारिश, जलमग्न हुईं सड़कें; कई जगह ट्रैफिक जाम

पक्षपातपूर्ण तरीके से की गई जांच

बृजभूषण ने कहा कि जांच पक्षपातपूर्ण तरीके से की गई है। केवल पीड़ितों के बयान पर ही विचार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपों के झूठ पर ध्यान दिए बिना ही निचली अदालत में आरोप पत्र यानी चार्जशीट दायर कर दिया गया था।

छह बार के सांसद हैं बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज से छह बार सांसद रह चुके हैं। उन पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें इस साल के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। इसके साथ ही, उन्हें WFI प्रमुख के पद से भी हटना पड़ा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा