Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में बनाई जगह, ये दिग्गज भी शामिल

Shahrukh Khan Hurun List 2024: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों ने ही जगह बनाई है।
Shahrukh Khan Hurun List 2024

Shahrukh Khan Hurun List 2024: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों ने ही जगह बनाई है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के बादशाह शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के दम पर 7,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एंट्री ली है। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य स्टारों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें जूही चावला और उनका परिवार, रितिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

शाहरुख खान और परिवार- 7,300 करोड़ रुपये

जूही चावला और परिवार- 4,600 करोड़ रुपये

रितिक रोशन- 2,000 करोड़ रुपये

करण जौहर- 1,400 करोड़ रुपये

अमिताभ बच्चन और परिवार- 1,600 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- Hurun List 2024: अंबानी को पछाड़ अदाणी बनें सबसे अमीर व्यक्ति, देखें लिस्ट

हुरुन लिस्ट 2024 में भारत एशिया के धन सृजन देश बना है। हुरुन के मुताबिक, चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की कमी देखी गई है, तो वहीं भारत में इसमें 29% का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अरबपतियों की संख्या  334 तक पहुंची हैं।

गौतम अदाणी ने पहला स्थान किया प्राप्त

इस हुरुन लिस्ट 2024 के अनुसार भारत में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी ने पहला स्थान प्राप्त किया है और संपत्ति में 95% की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। HCL टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और उनका परिवार 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो छह व्यक्ति लगातार भारत के टॉप 10 में बने हैं। इस सूची में पहला स्थान गौतम अदाणी और उनके परिवार ने हासिल किया है। इसके बाद मुकेश अंबानी, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार और राधाकिशन दमानी और परिवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- असम: मुस्लिम विवाह और तलाक कानून को खत्म करने वाला विधेयक पारित

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही