Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी ने 20,000 करोड़ को लेकर अडानी, बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी की सूरत कोर्ट से जमानत की अवधि बढ़ाए जाने के बाद राहुल गांधी ने फिर अपने पुराने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. राहुल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी, अडानी,  पीएम नरेद्र मोदी पर निशाना साधते दिखे. राहुल के निशाने पर गौतम अडानी और 20,000 करोड़ रूपये रहे लेकिन इसकी जद में कई और लोग भी थे. मंगलवार को राहुल गांधी ने अडानी कंपनियों में पैसे के लेन – देन के बारे में फिर से सवाल उठा दिया. राहुल गांधी ने साफ साफ सवाल उठाया है कि देश के बड़े बिजनेसमैन अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं ? राहुल गांधी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए कांग्रेस के कार्यालय आए थे, यहीं राहुल गांधी ने ये सवाल दागा.

आपको बता दे कि राहुल गांधी पर भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी न्यायपालिका पर दवाब बना रहे है. लेकिन राहुल इस आरोप के बाद भी चुप नहीं हुए बल्कि और भी हमलावार नजर आए. राहुल का कहना साफ था कि अडानी की शेल कंपनियों में ये 20,000 करोड़ किसका है, बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए. 2024 के लोकसभा के चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए भाजपा सहित कांग्रेस और अन्य पार्टियां राजनीति का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग