Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शरद पवार ने किया अंबानी-अडानी का बचाव

शरद

देश में विपक्ष अंबानी-अडानी और भाजपा के नेताओं के संबंधों पर लगातार हमलावार रहता है. राहुल गांधी ने हाल में ही अडानी और पीएम मोदी के संबंधों को लेकर हमला बोला था. लेकिन कांग्रेस की पूर्व सहयोगी पार्टी राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अडानी मुद्दे को लेकर देश के विपक्ष से अलग राय रखी है. राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि अडानी मुद्दे पर जेपीसी के मांग से कुछ फायदा नहीं होने वाला है. आपको बता दे कि कांग्रेस की तरफ से संसद में लगातार अडानी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग की जा रही है. शरद पवार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जेपीसी का मेरी पार्टी ने भी समर्थन किया था, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं होगा. पवार ने कहा कि जेपीसी पर सत्तासीन पार्टी का कब्जा रहेगा, इसलिए सच्चाई सामने नहीं आ पायेगी.

शरद पवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाला पैनल ज्यादा बेहतर तरीके से सच्चाई को सामने ला सकता है. शरद पवार ने कहा कि आजकल अंबानी-अडानी का नाम सरकार की आलोचना के लिए इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन हमें देश में उनके योगदान के बारे में सोचना चाहिए, मुझे लगता है कि हमारे लिए बेरोजगारी. महंगाई और किसानों का मुद्दा ज्यादा अहम है. शरद पवार ने एक तरह से अंबानी-अडानी की तारीफ ही की है अगर उनकी कही बात का सार निकाला जाए तो यही लगता है कि वो अंबानी-अडानी के नाम पर पीएम मोदी को घेरना नहीं चाहते और वो अंबानी-अडानी को सिर्फ देश का बड़ा उद्योगपति मानते है ना कि किसी राजनैतिक पार्टी के समर्थक.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड