Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या बच्चों के पेट में कूड़ा डाल रहे मां-बाप? जानें डॉक्टर ने क्या कहा

जब यही लोग बच्चों के अच्छे खानपान का ध्यान नहीं रख पाते तो इसका खामियाजा बच्चों को आगे चलकर भुगतना पड़ता है। जब बच्चों को हेल्दी चीजों की जगह अनहेल्दी चीजें खिलाई जाती है...
children | bad habites | shreshth bharat

Eating Habits of Children: बच्चों की अच्छी सेहत और खानपान की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। बच्चों के अच्छे खानपान की आदत को माता-पिता ही विकसित करते हैं, लेकिन जब यही लोग बच्चों के अच्छे खानपान का ध्यान नहीं रख पाते तो इसका खामियाजा बच्चों को आगे चलकर भुगतना पड़ता है। जब बच्चों को हेल्दी चीजों की जगह अनहेल्दी चीजें खिलाई जाती है तो इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

बच्चों के खानपान पर ध्यान न देने पर देश के जाने-माने लिवर के डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मां-बाप अपने बच्चे को कुछ भी खाने को दे देते हैं। जब बच्चा बड़ा होगा, तो क्या उसके दिमाग में ये ख्याल नहीं आएगा कि मेरे मां-बाप ने मुझे सही खाना क्यों नहीं खिलाया। अगर वो मुझे सही खाना खिलाते, तो 20 साल की उम्र में मुझे ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम नहीं होती। अगर वो मुझे दौड़ने के लिए ले जाते तो शायद आज मैं एक अच्छा स्पोर्ट्सपर्सन होता।

बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को बड़े होने पर ये लग सकता है कि अगर उसके पेरेंट्स ने उसका खानपान ठीक रखा होता, तो उसे कोई बीमारी नहीं होती और उसकी मांसपेशियां भी मजबूत होतीं। इसलिए यह एक बच्चे का अधिकार है कि वो अपने मां-बाप से पूछे कि उन्होंने उसे हेल्दी क्यों नहीं बनाया।

परिवार के साथ बैठकर खाना खाने पर बच्चों के ज्यादा फल, सब्जियां और अनाज खाने की संभावना रहती है। इसके साथ ही बच्चे अनहेल्दी फूड कम खाते हैं। उनके सिगरेट और शराब पीने का जोखिम भी कम रहता है।

सेंधा नमक ज्यादा हेल्दी है या सफेद नमक? जानें इस खबर में

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज