Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जय मीम, जय फिलिस्तीन… ओवैसी के नारे पर सियासी पारा हुआ हाई

शपथ ग्रहण के दौरान ओवैसी ने जय भीम, जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। ओवैसी ने लगातार पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है...
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के दौरान ओवैसी ने जय भीम, जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। ओवैसी ने लगातार पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा।

बता दें, ओवैसी के द्वारा जय फिलिस्तीन के नारे को देने के बाद सियासत गर्मा गई और सभापति ने इसे तुरंत ही रिकॉर्ड से हटा दिया। जब ओवैसी से पूछा गया कि आपने जो नारा दिया, उसका विरोध हो रहा है, इस पर AIMIM प्रमुख ने जवाब दिया कि किसने क्या कहा, क्या नहीं कहा, सब कुछ आपके सामने है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन… साथ ही कहा कि सबने क्या-क्या कहा, वो भी सुनिए। ओवैसी ने कहा, संविधान में ऐसा प्रावधान दिखाएं कि यह कैसे खिलाफ है।

नारे पर ओवैसी की प्रतिक्रिया

नारे का विरोध होने के बाद ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी कि किशन रेडडी का काम यही है। ये विरोध करते रहेंगे। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया। हम उन्हें खुश करने के लिए कुछ क्यों कहेंगे?

बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने किया विरोध

वहीं, बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस देश की संसद में शपथ लेने के दौरान जय फिलिस्तीन का जो नारा लगाया गया, वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि वे (ओवैसी) एक तरफ संविधान की बात करते हैं, दूसरी तरफ संविधान के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। साथ ही भारत में रहकर फिलिस्तीन का गाना गाना, पूरी तरह से गलत है। ऐसी घटनाओं से इन लोगों का असली चेहरा सामने आता है। ये लोग हर दिन हर विषय पर ऐसी हरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि वह लोकसभा में ऐसे नारे लगाने वालों को पहचाने।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग