Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों से की 5 संकल्प लेने की अपील

Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा आज यानी 3 जुलाई 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहले जत्थे में 4,800 से अधिक श्रद्धालुओं को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से और पहलगाम के नुनवान बेस कैम्प से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है। इस साल बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यह यात्रा चलेगी।

Amarnath Yatra 2026: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के प्रारंभ पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने यात्रा पर निकलने वाले सभी लोगों की सफलता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। तीर्थयात्रा के दिव्य महत्व पर विचार करते हुए, एक्स पर मौजूद नेताओं ने ‘पवित्र’ तीर्थयात्रा के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया।

योगी आदित्यनाथ ने अपनी यात्रा शुरू करने वाले श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए लिखा, ” सनातन धर्म का भव्य उत्सव श्री अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस पवित्र तीर्थयात्रा पर निकलने वाले शिव के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि सभी को बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन प्राप्त हों और सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो। जय बाबा अमरनाथ।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीर्थयात्रियों की समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए लिखा, “पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के प्रारंभ पर महादेव के सभी भक्तों और तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव और बाबा बर्फानी की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह दिव्य तीर्थयात्रा आपके जीवन को सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और नई ऊर्जा से भर दे। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा शुभ, सुरक्षित और सफल हो। हर-हर महादेव!”

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को PM ने दीं शुभकामनाएं

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं, जो आज से शुरू हो रही है। उन्होंने इस तीर्थयात्रा को महान सौभाग्य बताया और तीर्थयात्रियों से भक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना के साथ इस पवित्र यात्रा को करने का आग्रह किया।

भगवान शिव के भक्तों को संबोधित पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा, “जम्मू और कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा में भाग लेना अपने आप में एक बड़ा सौभाग्य है। हर साल बाबा बर्फानी के प्रत्यक्ष दर्शन का यह अवसर लाखों शिव भक्तों के लिए एक अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय अनुभव होता है। इस वर्ष की यात्रा के अवसर पर, मैं आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

पीएम ने सुरक्षा बलों और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, “इन दो महीनों के दौरान, बाबा बर्फानी के पवित्र स्थान पर भारत की ‘विविधता में एकता’ का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है।”

पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को दिलाए 5 संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थयात्रियों से इस वर्ष की यात्रा के दौरान पांच संकल्प लेने का भी अपील की।

  • पहला संकल्प – अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करें और पूरे यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।
  • दूसरा संकल्प – प्रशासन के सभी आदेशों, यातायात के नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें। यात्रा के दौरान बारिश की वजह से फिसलन और ठंड का विशेष ध्यान रखें।
  • तीसरा संकल्प- ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से यात्रा के खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत उपयोग स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें। इससे जम्मू-कश्मीर के परिवारों और युवाओं की आजीविका को भी बल मिलेगा।
  • चौथा संकल्प – बाबा अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस, अर्थात रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाएं।
  • पांचवां संकल्प – राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू हुई यात्रा, सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रा को सुगम बनाने में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ के कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, सफाईकर्मी और स्वयंसेवक शामिल हैं।

इस साल यह पावन यात्रा 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन होगा। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम (नुनवान) मार्ग और छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग, दोनों रास्तों से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। पहले जत्थे में कुल 4,822 तीर्थयात्री घाटी के बेस कैंपों तक पहुंचे।

इनमें से 2,510 श्रद्धालु नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप और 2,312 श्रद्धालु बालटाल बेस कैंप पहुंचे, जहाँ से वे आज सुबह पवित्र गुफा के लिए आगे बढ़े। सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CRPF) द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए RFID ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों पर जगह-जगह ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट