BJP Nitin Nabin New Team: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 65 नेताओं वाली इस नई टीम में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं और महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विशेष संतुलन बनाया गया है। यह घोषणा नितिन नबीन के पार्टी प्रमुख बनने के लगभग छह महीने बाद आई है।
BJP Nitin Nabin New Team: यूपी से सबसे ज्यादा 8 चेहरे
इस टीम में उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे यह देश के हर हिस्से की आवाज बनती है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 8 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद दिल्ली और अन्य प्रमुख राज्यों का मजबूत प्रतिनिधित्व है।
अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के संभालेंगे आईटी सेल
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख पद से अमित मालवीय को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दीपक म्हस्के आईटी और सोशल मीडिया विभाग का नेतृत्व संभालेंगे। तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर 35 वर्षीय डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा की नई जिम्मेदारी मिली है। (BJP Nitin Nabin New Team)
स्मृति ईरानी और राम माधव की संगठन में वापसी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में मजबूत वापसी हुई है, उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव की भी मुख्य संगठन में वापसी हुई है, उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीएल संतोष अपने राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रहेंगे।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा: 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं
भाजपा की इस नई टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय सचिव शामिल किए गए हैं। घोषित किए गए 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिलाएं हैं, जो पार्टी में महिला नेतृत्व की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व प्रमुख डी पुरंदेश्वरी, पूर्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार, और पार्टी नेता वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, रेखा वर्मा और डॉ मधुचंदा कर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वसुंधरा राजे और रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष बनाया गया है। (BJP Nitin Nabin New Team)
इनके अलावा, इस टीम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, मनप्रीत सिंह बादल, और एम नागराजा जैसे कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हैं।
यूपी समेत 2027 के विधानसभा चुनावों पर नजर
नितिन नबीन की नई टीम को 2027 में एक बड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा, जब उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव होंगे। पार्टी संरचना में बदलाव से केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट के जरिए नई टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभव और ऊर्जा से लैस यह नई टीम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में संगठन को नई गति देने का काम करेगी। (BJP Nitin Nabin New Team)
BJP Nitin Nabin New Team: बीजेपी की नई टीम में कौन-कौन, पूरी लिस्ट
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | |||
| क्र.सं. | पद/दायित्व | नाम | राज्य |
| 1 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | (डॉ.) भारती प्रवीण पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. एस. नागराज | कर्नाटक |
| 12 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | (डॉ.) मधुचंद कर | पश्चिम बंगाल |
| राष्ट्रीय महामंत्री | |||
| 14 | राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | |||
| 15 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | शिवप्रकाश | मुंबई |
| 16 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| राष्ट्रीय महामंत्री | |||
| 17 | राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 18 | राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल | दिल्ली |
| 19 | राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लब कुमार देब | त्रिपुरा |
| 20 | राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| 21 | राष्ट्रीय महामंत्री | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| 22 | राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| 23 | राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 24 | राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया | हरियाणा |
| राष्ट्रीय मंत्री | |||
| 25 | राष्ट्रीय मंत्री | कविता पाटीदार | मध्य प्रदेश |
| 26 | राष्ट्रीय मंत्री | के. सुरेंद्रन | केरळम् |
| 27 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. भोला सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 28 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. प्रदीप वर्मा | झारखंड |
| 29 | राष्ट्रीय मंत्री | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| 30 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. संदीप पाठक | दिल्ली |
| 31 | राष्ट्रीय मंत्री | फांग्नोन कोन्याक | नागालैंड |
| 32 | राष्ट्रीय मंत्री | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| 33 | राष्ट्रीय मंत्री | अनिल एंटनी | केरळम् |
| 34 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. एम. वेंकटेश | तमिलनाडु |
| 35 | राष्ट्रीय मंत्री | मनोज तिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| 36 | राष्ट्रीय मंत्री | सिद्धार्थ शंभु | बिहार |
| 37 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| 38 | राष्ट्रीय मंत्री | मृगांका देव बर्मन | असम |
| 39 | राष्ट्रीय मंत्री | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| 40 | राष्ट्रीय मंत्री | जय प्रकाश | दिल्ली |
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | |||
| 41 | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | |||
| 42 | राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | राजेश मंगल | राजस्थान |
| राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | |||
| 43 | राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | तरुण चुघ | पंजाब |
| राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | |||
| 44 | राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | महेंद्र पांडे | उत्तराखंड |
| नॉर्थ ईस्ट संयोजक | |||
| 45 | नॉर्थ ईस्ट संयोजक | डॉ. संबित पात्रा | ओडिशा |
| नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | |||
| 46 | नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | राजीव बब्बर | दिल्ली |
| प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | |||
| 47 | प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | विष्णु दत्त शर्मा | मध्य प्रदेश |
| प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | |||
| 48 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| 49 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | विष्णु वर्धन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| मोर्चा अध्यक्ष | |||
| 50 | युवा मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. हेमांग जोशी | गुजरात |
| 51 | महिला मोर्चा अध्यक्ष | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| 52 | ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 53 | किसान मोर्चा अध्यक्ष | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| 54 | एससी मोर्चा अध्यक्ष | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| 55 | एसटी मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| 56 | अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
| मीडिया संयोजक | |||
| 57 | मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| मीडिया सह संयोजक | |||
| 58 | मीडिया सह संयोजक | आशीष उषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| 59 | मीडिया सह संयोजक | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| 60 | मीडिया सह संयोजक | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| सोशल मीडिया संयोजक | |||
| 61 | सोशल मीडिया संयोजक | दीपक म्हस्के | छत्तीसगढ़ |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | |||
| 62 | सोशल मीडिया सह संयोजक | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| 63 | सोशल मीडिया सह संयोजक | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| 64 | सोशल मीडिया सह संयोजक | आलोक भट्ट | उत्तराखण्ड |
| 65 | सोशल मीडिया सह संयोजक | अरुण यादव | हरियाणा |











