Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BSF जवान ने रेत में सेका पापड़, इस हाल में बॉर्डर पर डटे हैं जवान

Weather update: राजस्थान के बीकानेर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक बीएसएफ का जवान ने रेत में पापड़ सेकता नजर आ रहा हैं। इससे अंदाजा लगाया जाए...
BSF Soldier | VIRAL VIDEO | WEATHER UPDATE | HEAT WAVE | SHRESHTH BHARAT

Weather update: उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। गर्मी कितनी पड़ रही है इस बात का अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि रेत में पापड़ रखते हैं तो पापड़ भी सिक जाता है। राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देश के जवान ऐसी हालात में भी किसी तरह से देश सेवा में बॉर्डर पर डटे हुए हैं। देश के इन जवानों को सलाम।

कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आलम ये है कि गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में राजस्थान से एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला का है। ये इलाका पाकिस्तान सीमा से लगता है। बताया जा रहा है कि राज्य का सबसे गर्म शहर बीकानेर है। भीषण गर्मी में भी देश की रक्षा के लिए जवान रेतीले रेगिस्तान में डटे हैं।

मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हीट वेव का एक नया दौर आज से शुरू होगा। आने वाले अगले एक सप्ताह तक मौसम अपना रौद्र रूप दिखाएगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर में 20 मई तक तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

बाड़मेर : 46.9 डिग्री सेल्सियस
फलोदी : 46.4 डिग्री सेल्सियस
पिलानी : 46.3 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर : 46.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 46.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर : 45.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 45.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू : 45.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा : 45.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर : 44.4 डिग्री सेल्सियस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट