श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Paris Paralympics 2024 में इतिहास रचने वाले हरविंदर सिंह को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेंस रिकर्व आर्चरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वो पहले ऐसे भारतीय एथलीट बने हैं, जिन्होंने पैरालंपिक के इतिहास में किसी आर्चरी कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता है।
Harvinder Singh| श्रेष्ठ भारत

Harvinder Singh: भारत के स्टार तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेंस रिकर्व आर्चरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। हरविंदर सिंह ने पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 से हराकर मेडल अपने नाम किया है।

हरविंदर सिंह ने 28-24, 28-27, 29-25 से सीधे सेटों में मुकाबला जीतकर इतिहास रचा है। वो पहले ऐसे भारतीय एथलीट बने हैं, जिन्होंने पैरालंपिक के इतिहास में किसी आर्चरी कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता है।

ये पहली बार नहीं है, जब हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में कोई मेडल जीता हो। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी उन्होंने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उस समय भी उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए कोई भी मेडल जीतने वाले पहले तीरंदाज बन गए थे और अब गोल्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

पेरिस पैरालंपिक में आर्चरी में ये भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले मिक्स्ड टीम कंपाउंड आर्चरी में शीतल देवी और राकेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रचने वाले हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पेरिस 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर हरविंदर सिंह को मेरी हार्दिक बधाई। पैरालंपिक में हरविंदर का यह लगातार दूसरा पदक और भारत के लिए पैरा तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक है। भारी दबाव में उनका असाधारण प्रदर्शन प्रेरणादायक है। मैं कामना करती हूं कि वह तिरंगे को और अधिक गौरव दिलाएं।’

IPL की इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़, निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरविंदर सिंह को बधाई दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ” पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण पदक! पैरालिंपिक2024 में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरविंदर सिंह को बधाई! आपकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना उत्कृष्ट है। हरविंदर सिंह के इस उपलब्धि से भारत बेहद खुश है।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी