Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

IPL 2025 KKR vs LSG Match: आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है, जहां केकेआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।
KKR vs LSG Head to Head Records

IPL 2025 KKR vs LSG Match: आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है, जहां केकेआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केकेआर की टीम अपने पिछले मैच की ही टीम के साथ उतरी है।

केकेआर की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। कोलकाता ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी।

एलएसजी की टीम छठे पायदान पर

वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी दो जीत और दो हार के बाद छठे पायदान पर है। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। एलएसजी के लिए पंत और डेविड मिलर की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है।

पंत की खराब फॉर्म पर सबकी नजरें

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत ने चार पारियों में महज 19 रन बनाए हैं। मंगलवार को एक बार फिर पंत पर सबकी नजरें होंगी। पंत की कप्तानी वाली एलएसजी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

लखनऊ की टीम में एक बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बदलाव किया गया है। एलएसजी की टीम में यशस्वी जायसवाल की जगह नवीन-उल-हक को शामिल किया गया है।

मैच की डिटेल्स

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

मिशेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड