श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympics 2024: क्लब थ्रो में धर्मबीर ने जीता गोल्ड, प्रणव के खाते में आया सिल्वर

धर्मबीर ने क्लब थ्रो के एफ 51 वर्ग में गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया हैं। इसी इवेंट में प्रणव सूरमा ने भी सिल्वर मेडल जीता है।
Paris Paralympics 2024| श्रेष्ठ भारत

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अब भारत के खाते में 2 और गोल्ड मेडल आए हैं। धर्मबीर ने क्लब थ्रो के एफ 51 वर्ग में गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया हैं। इसी इवेंट में प्रणव सूरमा ने भी सिल्वर मेडल जीता है।

अगर ब्रॉन्ज मेडल ती बात करें तो ये सर्बिया के जेल्को दिमित्रीजेविक ने जीता है। बता दें कि सर्बिया का ये खिलाड़ी वर्ल्ड चैपियन रह चुका है, जिसे भारतीय एथलीट ने धूल चटा दी है।

क्लब थ्रो के F 56 वर्ग के फाइनल में दो भारतीय पैरा एथलीट ने शानदार प्रदर्शन किया है। धर्मबीर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया तो वहीं प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल जीता।

धर्मबीर के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल

धर्मबीर की शुरुआत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी।  शुरू में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। धर्मबीर के शुरुआती चार थ्रो फाउल हो गए थे। फिर पांचवें थ्रो में उन्होंने 34.92 मीटर तक थ्रो किया। फिर अपने आखिरी और छठे थ्रो में उन्होंने 31.59 मीटर तक थ्रो किया और गोल्ड मेडल जीत लिया।

Paris Paralympics 2024 में इतिहास रचने वाले हरविंदर सिंह को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई  

प्रणव सूरमा ने भी किया कमाल का प्रदर्शन

प्रणव सूरमा ने अपने पहले प्रयास में 34.59 मीटर और दूसरे प्रयास में 34.19 मीटर थ्रो फेंका। वहीं, तीसरा थ्रो फाउल रहा। उनके बाकी तीनों थ्रो में भी वह अपने पहले प्रयास के बराबर नहीं पहुंच सके। प्रणव सूरमा के पहले थ्रो ने ही उन्हें सिल्वर मेडल जितवाया।

सारा नहीं इस हसीना को डेट कर रहे शुभमन गिल? जानें वायरल फोटो की सच्चाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना