Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे थाने, SIT करेगी पूछताछ

SP MP Ziaur Rahman Barq: उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में एसआईटी की पूछताछ के लिए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थाने पहुंच गए हैं।
SP MP Ziaur Rahman Barq

SP MP Ziaur Rahman Barq: उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में एसआईटी की पूछताछ के लिए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थाने पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा, “मैं कानून और संविधान में विश्वास रखता हूं। न्यायपालिका में मेरी आस्था है। आज मेरी तबियत ठीक नहीं थी, मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद मैं वहां (थाने) जा रहा हूं ताकि पुलिस प्रशासन को यह न लगे कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं।”

जफर अली ने पूछताछ के दौरान बताई थी सांसद बर्क की संलिप्तता

23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जमा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली ने पूछताछ के दौरान SIT को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की संलिप्तता के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी केस डायरी में 24 नवंबर की हिंसा जामा मस्जिद के सदर जफर अली और जियाउर्रहमान बर्क की साजिश का जिक्र किया था।

मकान की नपाई पूरी

पिछले दिनों जांच टीम ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान की नपाई पूरी की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती थी, जिससे नपाई के दौरान कोई व्यक्ति माहौल ना खराब कर सके। मकान के निर्माण के मामले में कई बार सांसद बर्क को नोटिस जारी किया जा चुका है। इस मामले में नवनिर्माण हुआ है या नहीं यह जांच करने के लिए एसीडएम द्वारा जांच कमेटी बनाई गई थी।

5 अप्रैल को होगी सुनवाई

22 मार्च तक जांच टीम को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन 22 मार्च तक अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी थी जांच टीम। अब 5 अप्रैल को संसद के मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले अपनी रिपोर्ट तैयार करके जांच कमेटी एसडीएम को रिपोर्ट देगी।

एसडीएम ने लगाया अर्थदंड

फरवरी में प्रशासन ने मामले में बर्क द्वारा जवाब दाखिल करने को लेकर एक बार और समय मांगा था तो अर्थदंड लगाया गया। एसडीएम वंदना मिश्रा ने सांसद बर्क पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाया था।

संभल हिंसा मामले में नामजद अभियुक्त

संभल हिंसा मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क नामजद अभियुक्त हैं। पिछले दिनों एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया था कि सांसद बर्क से पूछताछ के लिए जल्द ही 41 (ए) का नोटिस जारी किया जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि सांसद ने हिंसा से पहले और बाद में किससे क्या बातचीत की थी। वहीं, संभल हिंसा मामले में पुलिस ने सदर जफर अली को गिरफ्तार कर मुरादाबाद जेल भेज दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड