Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की नजर गोल्ड पर, देखें आज का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय दल ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है और अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं। भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन 1 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते।
Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय दल ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है और अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं। भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन 1 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते। इसमें से तीन मेडल शूटिंग और एक टी35 वर्ग की 100 मीटर रेस में मिला।

भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर आज एक बार फिर से गोल्ड होगा। स्वरूप उन्हालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में खेलने उतरेंगे। उनसे पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद होगी।

बता दें कि अवनी लेखरा ने इतिहास रचते हुए पेरिस पैरालंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में यह पदक हासिल किया। आज पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वरूप महावीर उन्हालकर कुछ ऐसा ही कमाल करने का इरादा लेकर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड के बेटे समित को भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

पेरिस पैरालंपिक में आज भारत का कार्यक्रम

निशानेबाजी

मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (क्वालीफिकेशन): स्वरूप उन्हालकर – दोपहर 01:00 बजे

वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन): रूबीना फ्रांसिस – दोपहर 03.30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

वूमेंस 500 मीटर टाइम ट्रायल C1-3 (क्वालीफिकेशन): ज्योति गडेरिया – दोपहर 01.30 बजे

मेंस 1 हजार मी. टाइम ट्रायल C1-3 (क्वालीफिकेशन): अरशद शेख – दोपहर 01.49 बजे

नौकायन

मिक्स्ड PR-3 डबल स्कल्स: अनीता और नारायण कोंगनापल्ले – दोपहर 03.00 बजे

तीरंदाजी

महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 2): सरिता देवी – शाम 07.00 बजे

महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 8): सरिता देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा (चिली) – शाम 08.59 बजे

ये भी पढ़ें- ICC चेयरमैन बने जय शाह, क्या अब पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?

एथलेटिक्स

पुरुष भाला फेंक एफ57 (मेडल इवेंट): प्रवीन कुमार – रात 10.30 बजे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग