श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड, पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ा

सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। स्टार जैवलिन प्लेयर सुमित अंतिल ने पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
Paris Paralympics 2024:| shreshth bharat

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत के नाम एक और गोल्ड आया है। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सुमित अंतिल ने जैवलिन में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दें कि इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी अंतिल ने गोल्ड मेडल जीता था।

भारत के स्टार जैवलिन प्लेयर सुमित अंतिल ने पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उन्होंने एफ 64 जैवलिन थ्रो कंपटीशन में अपने पहले ही प्रयास में 69.11 मीटर फेंका। फिर अपने दूसरे प्रयास में सुमित ने 70.59 मीटर, तीसरे प्रयास में 66.66 मीटर, और फिर चौथे प्रयास में फाउल थ्रो कर बैठे और पांचवें प्रयास में 69.04 मीटर तक भाला फेंका। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 66.57 मीटर तक भाला फेंका।

सुमित के लिए शानदार रहा ये साल

सुमित अंतिल के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। उन्होंने इसी साल पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। उन्होंने तब 69.50 मीटर तक भाला फेंका था। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भी सुमित ने गोल्ड मेडल जीता था।

प्रीति पाल कौन हैं, जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास? जानें इनकी पूरी कहानी

एफ 64 जैवलिन थ्रो का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सुमित के नाम हैं। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर तक भाला फेंक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

हादसे ने बदल कर रख दी जिंदगी

सुमित अंतिल का जन्म 6 जुलाई 1998 को हरियाणा के खेवड़ा में हुआ था। सुमित के पिता का 2004 में ही देहांत हो गया था। सुमित को बचपन से ही कुश्ती में रुचि थी। उनका सपना एक रेसलर बनना था, लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।  

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, नितेश कुमार ने रचा इतिहास

साल 2015 में  सुमित एक दिन ट्यूशन पढ़ कर घर जा रहे थे थे, तभी उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद डॉक्टर को सुमित के घुटने के नीचे के हिस्से को काटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल पैर लगवाया (Paris Paralympics 2024)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका