IND vs SL First T20 Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की बतौर कोच और कप्तान यह पहली सीरीज होगी। गंभीर दो बार के विश्वकप विजेता हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 की ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आइए, जानते हैं कि मैच का प्रसारण कब से होगा और इसे आप फ्री में कहां देख सकते हैं…
IND vs SL First T20 Match को फ्री में कहां देखें?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण सोनी टीवी नेटवर्क (Sony LIV, Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD, Sony Sports Ten 5 और Sony Sports Ten 5 HD) पर किया जाएगा। आप इसे फ्री में जियो टीवी (Jio TV) पर देख सकते हैं।
𝗦𝘂𝗿𝘆𝗮𝗸𝘂𝗺𝗮𝗿 𝗬𝗮𝗱𝗮𝘃 𝘁𝗮𝗸𝗲𝘀 𝗴𝘂𝗮𝗿𝗱 𝗮𝘀 #𝗧𝗲𝗮𝗺𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮'𝘀 𝗧𝟮𝟬𝗜 𝗰𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻! 🧢#SLvIND | @surya_14kumar pic.twitter.com/KmWz84jZnP
— BCCI (@BCCI) July 26, 2024
IND vs SL First T20 Match: भारत ने 29 में से 19 मैचों में दर्ज की जीत
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत को 19 में जीत और 9 में मिली है। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद यह भारतीय टीम की दूसरी सीरीज है। पहली सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया था।
Women Asia Cup 2024: भारतीय लड़कियों का कमाल, बांग्लादेश को हरा फाइनल में किया प्रवेश
𝗣𝗮𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗮𝘁𝗼𝗻 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 & 𝗴𝗿𝗮𝗰𝗲! 📝
— BCCI (@BCCI) July 27, 2024
To,
Gautam Gambhir ✉
From,
Rahul Dravid 🔊#TeamIndia | #SLvIND | @GautamGambhir pic.twitter.com/k33X5GKHm0
भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जबकि युजवेंद्र चहल टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। दोनों टी-20 वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा थे। दोनों को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम में शामिल नहीं किया गया था।
Hey you fielding drill – How so fun 😄😎
— BCCI (@BCCI) July 26, 2024
Quite a vibe in the group in this fun session at Kandy 🤙#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/nIaBOnM8Wy
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/ संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो।
पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन आज, भारतीय ‘एथलीट परेड’ में लेंगे हिस्सा