श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2025 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग, जानें कितनी है कीमत

सभी की नजरें आईपीएल 2025 पर हैं, जो 22 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के बीच कोलकाता के फेमस ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए बताते हैं कि IPL 2025 देखने के लिए टिकट ऑनलाइन कैसे करें...
IPL 2025 Ticket Booking

IPL 2025 Ticket Booking: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की समाप्ति हो चुकी है। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशी का मौका आया है, क्योंकि भारत ने इसे तीसरी बार अपने नाम किया। इसके बाद अब सभी की नजरें आईपीएल 2025 पर हैं, जो 22 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के बीच कोलकाता के फेमस ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए बताते हैं कि IPL 2025 देखने के लिए टिकट ऑनलाइन कैसे करें…

आईपीएल 2025 का शेड्यूल

दरअसल, आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद अन्य टीमें लीग मैचों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लीग मैचों के बाद, प्ले-ऑफ राउंड हैदराबाद और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत 20 मई से होगी। इस दौरान क्वालीफायर 1 हैदराबाद में 20 मई को और क्वालीफायर 2 कोलकाता में 23 मई को खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा।

आईपीएल 2025 के टिकट की कीमतें

बता दें कि आईपीएल 2025 के टिकट की कीमतें मैचों के स्थान और टीमों की लोकप्रियता पर निर्भर करती हैं। लीग मैचों के टिकट 900 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक हो सकते हैं। हालांकि, क्वालीफायर मैचों के टिकट की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि इन मैचों की डिमांड अधिक होती है।

आईपीएल 2025 के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

ऑनलाइन टिकट बुक करना भी अब काफी सरल हो गया है। इसके लिए आपको बुक माई शो, पेटीएम इनसाइडर, टिकटजीनी या संबंधित आईपीएल टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। वहां आपको मैच के लिए विभिन्न प्रकार के टिकट विकल्प जैसे जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम और वीआईपी मिलेंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार टिकट का चयन कर सकते हैं और फिर यूपीआई या नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों से भुगतान करके टिकट बुक कर सकते हैं। भुगतान के बाद, बुकिंग की जानकारी आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेज दी जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच