Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

Shubman Gill ICC Player of Month: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने फरवरी 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीत लिया है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।
Shubman Gill ICC Player of Month

Shubman Gill ICC Player of Month: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने फरवरी 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीत लिया है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

गिल का शानदार प्रदर्शन

फरवरी में गिल ने 5 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 94.19 की स्ट्राइक रेट और 101.50 के औसत से 406 रन बनाए। उनका यह प्रदर्शन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई।

गिल की पारियों का विवरण

पिछले महीने भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 259 रन बनाए थे। वनडे सीरीज में गिल ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था। नागपुर में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 87 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कटक वनडे में उन्होंने 52 गेंदों पर 60 रन जड़ दिए थे। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी वनडे में गिल ने शतक लगाया था। उन्होंने 102 गेंदों का सामना किया था और 14 चौकों-3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए थे। गिल को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

गिल का यह तीसरा अवॉर्ड

गिल तीसरी बार आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीती हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) यह अवॉर्ड जीता था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा