Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार

Haryana Municipal Elections: हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है।
Nayab Saini

Haryana Municipal Elections: हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है। जबकि मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली है।

बीजेपी की जीत के मायने

विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ी थी, लेकिन यहां भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। महापौर पदों के परिणाम के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की है। जबकि यमुनानगर और पानीपत में बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस की हार के कारण

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हुड्डा ने कहा, ‘इससे पहले भी नगर निगमों में भाजपा का दबदबा रहा है। अगर हम सीट हार जाते तो ये झटका होता, लेकिन यह पहले से ही हमारे पास नहीं था। कांग्रेस को कुछ क्षेत्रों में बढ़त जरूर मिली होगी, लेकिन मैं चुनाव के दौरान कहीं नहीं गया। मुझे नहीं लगता कि इन नतीजों का कोई असर होगा।’

बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया

निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर कितना भरोसा जताया है। लोगों ने सरकार के विकास कार्यों की वजह से वोट दिया है। ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है और सभी वादे पूरे कर रही है। कार्यकर्ता खुश हैं और ये परिणाम पीएम मोदी के विजन का नतीजा है। हम उनके साथ जश्न मनाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड