Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग

CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का भी उद्घाटन किया।
CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उत्साह और रंगों से भरे होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूत कर सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे।

देहरादून के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जहां एक ओर देहरादून नगर निगम उच्च गुणवत्ता वाली जन सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। केदारपुरम में 5 करोड़ की लागत से 3.5 हेक्टेयर भूमि पर योग पार्क तथा यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ की लागत से नया पार्क बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्कों के सौन्दर्यीकरण एवं उच्च गुणवत्तायुक्त अपशिष्ट प्रबन्धन व्यवस्था सृजित करने के लिए 2 स्थानों पर मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन स्थापित किये गये हैं तथा स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के अन्तर्गत वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को 10 हजार रूपये प्रतिमाह की धनराशि से सम्मानित भी किया जा रहा है।

ई-कोष वेबसाइट का उद्घाटन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन कर भुगतान की आनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से ई-कोष वेबसाईट तैयार की गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम देहरादून को देश में 68वां स्थान तथा उत्तराखण्ड के समस्त नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष देहरादून की स्वच्छता रैंकिंग में और सुधार होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा