Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा की बड़ी छलांग, शुभमन गिल टॉप पर बरकरार

ICC ODI Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा इनाम मिला है। ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने 2 पायदान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ICC ODI Rankings (1)

ICC ODI Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा इनाम मिला है। ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने 2 पायदान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम नंबर दो पर जमे हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 721 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर चले गए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर एक पायदान नीचे गिरकर नंबर 7 पर चले गए हैं।

रोहित शर्मा की बड़ी छलांग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन को भी पछाड़ दिया है। रोहित की रेटिंग बढ़कर 756 हो गई है। क्लासेन एक पायदान नीचे गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विराट 5वें स्थान पर खिसक गए हैं।

टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग

टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 14 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। रचिन अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि भारत के केएल राहुल एक स्थान नीचे गिर गए हैं और 16वें पायदान पर चले गए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर बरकरार हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका 694 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 676 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात