Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss OTT 3 में गरीब दिखने वाले रणवीर शौरी रियल लाइफ में हैं इतने अमीर, जानें नेटवर्थ

रणवीर शौरी को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माना जा रहा है। उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि वो टॉप 5 में भी नजर आएंगे। रणवीर शौरी को फैंस उनके साधारण लुक की वजह से...
Ranvir Shorey Net Worth| SHRESHTH BHARAT

Ranvir Shorey Net Worth: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ तेजी से अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। शो दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। इस सीजन में आए ज्यादातर कंटेस्टेंट ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है, उन्ही में से एक हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी।

रणवीर शौरी को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माना जा रहा है। उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि वो टॉप 5 में भी नजर आएंगे। रणवीर शौरी को फैंस उनके साधारण लुक की वजह से काफी पसंद कर रहे हैं। वीकेंड के वार में भी वो कोई डिजाइनर कपड़े नहीं पहने दिखते। ऐसे में हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने उनके लिए डिजाइनर कोट-पैंट भिजवाए। इसके बाद से ही ये चर्चा हो रही है कि क्या उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है? चलिए आपको बताते हैं रणवीर शौरी की नेटवर्थ…

22 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू

रणवीर शौरी ने 22 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था और वो  करोड़ों की दौलत के मालिक हैं। रणवीर ने दोस्त विनय पाठक के साथ करियर शुरू किया था। वो टॉक शो ‘रणवीर विनय और कौन?’ और ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ भी होस्ट कर चुके हैं। रणवीर ने मनीषा कोइराला के साथ ‘एक छोटी सी लव स्टोरी (2002) से डेब्यू किया। वो ‘जिस्म’ में भी थे, पर उस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। रणवीर का जन्म 18 अगस्त 1972 को जालंधर, पंजाब में हुआ था।  उनके पिता कृष्ण देव शौरी बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर थे। उनके भाई का नाम लोकेश है।

Bigg Boss 18 को लेकर आए ये 5 बड़े अपडेट, जानें कौन करेगा होस्ट

पूजा भट्ट को डेट, कोंकणा सेन शर्मा से की शादी

रणवीर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनें का ब्रेकअप हो गया। बाद में उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कोंकणा सेन शर्मा से 3 सितंबर 2010 में शादी कर ली। हालांकि, इनकी शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। दोनों शादी के पांच साल बाद अलग हो गए। इनका एक बेटा है, जिसका नाम हारून है। रणवीर और कोंकणा दोनें मिलकर बच्चे की देखभाल करते हैं।

इस फिल्म से मिली बॉलीवुड में पहचान

2006 में आई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ से रणवीर को बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। रणवीर अब तक ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘आजा नचले’, ‘मिथ्या’, ‘अगली और पगली’, ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Ranvir Shorey Net Worth: इतनी है रणवीर शौरी की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर की कुल नेटवर्थ करीब 37.75 करोड़ रुपये है। रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले दिन होस्ट अनिल कपूर को बताया था काम न मिलने के वजह से वो ये शो कर रहे हैं।

दुनियाभर में बज रहा ‘बैड न्यूज’ का डंका, सात दिनों में की इतनी कमाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा