Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में हर तरफ पानी ही पानी, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

Heavy Rain In Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। टिहरी गढ़वाल में मलबा घर के अंदर घुसने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
Heavy Rain in Uttarakhand

Heavy Rain in Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हर ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। टिहरी गढ़वाल में मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, गंगोत्री धाम में अचानक भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राजधानी देहरादून में भी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Heavy Rain in Uttarakhand: तोली गांव में मां-बेटी की मौत

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली विधानसभा के बूढ़ा केदार क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देर रात सीमांत तोली गांव में मलबा एक घर में घुस गया, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों के शव को एसडीआरएफ और प्रशासन ने बरामद कर लिया है।

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गंगोत्री धाम में बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर

उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण गंगोत्री धाम में अचानक भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि, समय रहते सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं।

Heavy Rain in Uttarakhand: देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

राजधानी देहरादून में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में 22 सड़कें बंद

देहरादून में भारी बारिश के चलते 22 सड़कें बंद हो गई हैं, जिसमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर-चमेली सड़क दो जगहों पर बंद है। शांति विहार, घुत्तु गंधकपानी और सौड़ा-द्वारा सड़क भी बंद है। चकराता क्षेत्र में आठ, जबकि कालसी और साहिया क्षेत्र में दस सड़कें बंद हैं।

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में देंगे वेटेज: सीएम योगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा