Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Women Asia Cup 2024: भारतीय लड़कियों का कमाल, बांग्लादेश को हरा फाइनल में किया प्रवेश

Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
Women Asia Cup 2024

Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय महिला और बांग्लादेश के बीच आज यानी 26 जुलाई को रंगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बांग्लादेश की पूरी टीम महज 80 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने 81 रनों के लक्ष्य को मात्र 11 ओवरों में हासिल कर लिया और 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच की विजेता टीम के साथ होगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।

स्मृति का आक्रामक अंदाज जारी

भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं, शेफाली वर्मा 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। इन दोनों ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के हाथों से यह मैच छीन लिया।

राधा-रेणुका की धारदार गेंदबाजी

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 80 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। इनके अलावा शोर्ना अख्तर ने 19 रन बनाए, जो आखिर तक आउट नहीं हुईं। भारत की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और स्पिनर राधा यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा