Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड की ठोस शुरूआत, लंच के बाद कॉन्वे ने जड़ा अर्धशतक

पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोनों की टीमों के प्लेइंग 11 में परिवर्तन देखने को मिला। भारतीय टीम ने इस मैच में तीन परिवर्तन किए।
IND vs NZ 2nd Test

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरूवार से पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं।

पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोनों की टीमों के प्लेइंग 11 में परिवर्तन देखने को मिला। भारतीय टीम ने इस मैच में तीन परिवर्तन किए। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को इस मैच में मौका नहीं मिला। इन तीनों की जगह पर भारतीय टीम में आकाश दीप, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।

वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। 32 रनों के स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

दूसरा विकेट भी अश्विन को ही प्राप्त हुआ। जब टीम का स्कोर 76 रन था, तब अश्विन ने विल यंग को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। भारत की तरफ से अश्विन ने अभी तक दो विकेट झटके हैं।

रिषभ पंत की फिटनेस पर गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

भारत की प्लेइंग 11:

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के। (IND vs NZ 2nd Test)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड