Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ की मुंबई पर जीत,रोचक हुई अंतिम चार की जंग

PTI04-10-2022-000312A-0_1652949073361_1652949098402

आईपीएल में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में लखनऊ ने रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरूआत बेहद खराब रही 35 रन के स्कोर पर लखनऊ ने अपने शुरूआती तीन विकेट खो दिए. तीन विकेट गिरने के बाद लखनऊ के जबरदस्त वापसी की और बीस ओवरों तक एक भी विकेट गिरने नहीं दिया. लखनऊ के लिए मार्कस स्टोईनिस ने शानदार 89 रन बनाए, स्टोईनिस ने अपनी इस पारी के दौरान 8 छक्के भी लगाए और केवल 47 गेंदें ही खेली वहीं कुनाण पांड्या ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 49 रन बनाए.

जवाब में मुंबई इंडियन्स ने बहुत जोरदार शुरूआत की. मुंबई के ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा ने आते ही लखनऊ के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी लेकिन 90 रन के स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद मुंबई का खेल बिगड़ गया. लखनऊ के गेंदबाज हावी हो गए और मुंबई के बल्लेबाज पिछड़ गए. मैच आखिरी ओवर तक गया और लखनऊ ने ये मैच जीतकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखा. लखनऊ के लिए रवि विश्नोई ने 2 और यश ठाकुर ने दो विकेट लिए. शानदार बल्लेबाजी करने वाले मार्कस स्टोईनिस को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच को जीतने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है. वहीं मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर खिसक गई है

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड