Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शर्मसार! राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार ने दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार का दो छात्राओं के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां राधा स्वामी सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थीं।
Radha Soami Satsang Beas Ashram Rape Case:

Radha Soami Satsang Beas Ashram Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार का दो छात्राओं के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां राधा स्वामी सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थीं।

क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का आश्रम बना हुआ है, जहां गांव के दो घरों की बच्चियां अक्सर खेलने के लिए जाया करती थीं। एक बच्ची क्लास 6 में और दूसरी क्लास 8 में पढ़ती है। दोनों गांव के कस्तूरबा स्कूल में पढ़ती हैं। छात्राएं स्कूल से आने के बाद भवन में खेलने के लिए जाती थीं।

इस दौरान वहां का सेवादार उन्हें प्रसाद के नाम पर मीठी गोलियां देता, जिससे कि वो बेहोश हो जातीं और फिर सेवादार उनके साथ गलत काम करता। सेवादार पिछले 8 महीने से दोनों बच्चियों के साथ ऐसा कर रहा था।

छात्रा के पेट में दर्द होने पर हुआ मामले का खुलासा

छात्रा के परिजनों ने बताया कि अचानक से छात्रा के पेट में दर्द होने लगा और हमने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि छात्रा 4 महीने की प्रेग्नेंट है। इसके बाद पीड़िता के परिवारों ने इस पूरे मामले में आरोपी सेवादार के खिलाफ थाने में शिकायत की।

परिवारों वालों ने बताया कि बच्चियां अक्सर आश्रम में खेलने जाया करती थीं। जब कभी आश्रम में सत्संग होता था, तब महिलाएं भी आश्रम में जाती थीं। आश्रम का सेवादार 65 साल का बुजुर्ग है। ऐसे में किसी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। हालांकि, उसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वो ऐसी घिनौनी हरकत भी कर सकता है।

जानें किसने की थी आश्रम की स्थापना

1891 में पंजाब में अमृतसर के ब्यास के बाबा जैमल सिंह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम की स्थापना की थी। ये आश्रम 750 गज में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में ये पहली ऐसी घटना है। एक महीने में यहां 6 बार सत्संग होते हैं। यहां पर कोई भी परमानेंट कर्मचारी नहीं है। हालांकि, आरोपी सेवादार के साथ रात में सोने के लिए और दो लोगों की ड्यूटी लगती है।

UP By-polls 2024: बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

मामले की जांच

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने वाले आश्रम के सेवादार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बच्चियों का मेडिकल भी कराया जा रहा है। साथ ही कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग