Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP By-polls 2024: बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

भाजपा ने 7 सीटों – करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और खैर पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।
UP ByPolls BJP Candidate List

UP ByPolls BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने 7 सीटों – करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और खैर पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बीजेपी ने गाज़ियाबाद से संजीव शर्मा को, कुंदरकी रामवीर ठाकुर को, करहल से अनुजेश यादव को, फूलपुर से दीपक पटेल को, खैर से सुरेंद्र दिलेर को, कटेहरी से धर्मराज निषाद को और मझवां से सुषस्मिता मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दो सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

आपको बता दें कि प्रदेश ईकाई की ओर से 9 विधानसभा सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बीजेपी हाईकमान को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया है और फाइनल सूची जारी कर दी।

UP By-Election 2024: सपा के निशान पर चुनाव लड़ेंगे ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी प्रत्याशी, अखिलेश यादव ने किया एलान

इन विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव

यूपी की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर और कटेहरी सहित नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अयोध्या जिले के मिल्कीपुर को छोड़कर उत्तर प्रदेश की 10 खाली विधानसभा सीटों में से नौ के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। (UP ByPolls BJP Candidate List)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग