Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मैच से पहले विराट कोहली को मिली धमकी, चार गिरफ्तार, प्रैक्टिस सेशन रद्द

आरआर और आरसीबी के मुकाबले से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली को धमकी देने वालों को गुजरात पुलिस ने सोमवार की रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है...
IPL 2024 Virat Kohli received threat four arrested rcb cancelled practice match and pc

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। आज यानी 22 मई को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच आरसीबी के पूर्व कैप्टन शानदार बल्लेबाज विराट को अहमदाबाद से धमकी मिली है। इसकी वजह से RCB को अपना एकमात्र प्रैक्टिस मैच भी रद्द करना पड़ा। धमकी मिलने की वजह से टीम ने मुकाबले से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं की।

कोहली को धमकी देने वाले

आरआर और आरसीबी के मुकाबले से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली को धमकी देने वालों को गुजरात पुलिस ने सोमवार की रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, अभी इस मामले पर टीम की तरफ से किसी भी तरह का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी विजय सिंह ज्वाला ने कहा, “अहमदाबाद पहुंचने के बाद विराट कोहली को गिरफ्तारियों के बारे में पता चला। उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरसीबी जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने हमें सूचित किया कि कोई अभ्यास सत्र नहीं होगा। राजस्थान रॉयल्स को भी इसके बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्हें अपने अभ्यास को आगे बढ़ाने में कोई समस्या नहीं थी।”

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2024: पूर्व स्पिनर ने रिंकू सिंह पर ये क्या कह दिया?

माल्या ने की किंग कोहली की तारीफ

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से ठीक पहले RCB के पर्व मालिक ने विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किंग कोहली की तारीफ की। माल्या ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “जब मैने आरसीबी टीम के लिए बोली लगाई और विराट के लिए बोली लगाई तो मेरी अंतरात्मा ने कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती।’’ इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि आरसीबी इस बार आईपीएल जीत सकती है। माल्या ने आगे लिखा ,‘‘मेरी अंतरात्मा कह रही है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है। शुभकामनाएं।’’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड